लखनऊ में सरकारी जमीन पर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा रखने को लेकर बवाल हो गया। प्रदर्शनकारियों के पथराव में महिला थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस स्थिति संभालने की कोशिश कर रही है।
राजधानी लखनऊ में शनिवार को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा सरकारी जमीन पर रखने की शिकायत की गई। इसे हटाने के विरोध में लोगों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं-पुरुष एकत्र होकर नारेबाजी करने लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
ग्रामीणों ने प्रतिमा हटाने से मना कर दिया। विरोध पर पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें महिला थाना प्रभारी मेनका सिंह समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने पांच राउंड टियर गन का प्रयोग किया। हालात काबू करने की कोशिश की जा रही है।