Breaking News

एथेनॉल के कारण ही जिंदा है चीनी उद्योग’, गडकरी बोले- इस विकल्प से गन्ना किसानों को मिलेगी राहत

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पुणे में कहा कि भारत की सभा चीनी उद्योग एथेनॉल की वजह से ही बचा है। उन्होंने किसानों की आत्महत्या के पीछे पानी की कमी को बड़ी वजह बताया और खेती में तकनीक अपनाने पर जोर दिया। गडकरी ने कहा कि एथेनॉल से न केवल चीनी उद्योग को सहारा मिला है, बल्कि ईंधन आयात का बोझ भी घटेगा। पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत की चीनी उद्योग एथेनॉल की वजह से ही जिंदा बचा हुआ हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर एथेनॉल का विकल्प सामने नहीं आता तो गन्ना किसान और चीनी मिलें बड़ी मुश्किल में होतीं। गडकरी ने यह भी कहा कि खेती में नई तकनीकों को अपनाना जरूरी है ताकि किसानों को भविष्य में पानी और लागत से जुड़ी परेशानियों का सामना न करना पड़े। गडकरी ने महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा में किसानों की आत्महत्या की मुख्य वजह पानी की कमी बताई। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को पर्याप्त पानी मिलता तो उन्हें इतना बड़ा कदम नहीं उठाना पड़ता। इस मौके पर गडकरी ने नाम फाउंडेशन के काम की सराहना की। यह संस्था नाना पाटेकर और मकरंद अनासपुरे के नेतृत्व में किसानों के बच्चों और जल संरक्षण के लिए काम करती है।

Check Also

सोनिया गांधी को बड़ी राहत: कोर्ट ने FIR दर्ज करने की याचिका की खारिज

यह याचिका विकास त्रिपाठी नामक शख्स ने दायर की थी, जिसमें उनके भारतीय नागरिक बनने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *