Breaking News

ब्रिटेन में दिनदहाड़े भारतवंशी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता से बोले आरोपी- अपने देश वापस जाओ

ब्रिटेन में भारतवंशी सिख महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, 20 वर्षीय महिला से पार्क में दिनदहाड़े दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता से अपने देश वापस जाने को भी कहा। पुलिस इस घटना की नस्लीय भेदभाव और घृणा अपराध से जोड़कर जांच कर रही है।

पुलिस ने लोगों से मांगी मदद
पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से पहले घटी। पीड़िता से टेम रोड इलाके में एक पार्क में दिन के उजाले में दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों हमलावर गोरे लोग थे। पुलिस ने उनके हुलिये की जानकारी साझा की है, जिसमें बताया गया है कि एक आरोपी मजबूत कदकाठी का है और उसने गहरे रंग का स्वेट शर्ट और दस्ताने पहने हुए थे। वहीं दूसरे आरोपी ने ग्रे रंग की जैकेट पहनी हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए स्थानीय लोगों से मदद की गुहार लगाई है और कोई भी संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज, वीडियो आदि मुहैया कराने की अपील की।

Check Also

निमिषा प्रिया की मदद के लिए सरकार कर रही सभी प्रयास’, नाटो प्रमुख के बयान पर भी बोला विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने अपने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में यमन में फांसी की सजा का सामना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *