Breaking News

कांग्रेस के AI वीडियो पर बवाल, महाराष्ट्र में भाजपा का प्रदर्शन; बताया देश की हर मां का अपमान

बिहार कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी की दिवंगत मां पर कथित एआई वीडियो साझा करने के विरोध में महाराष्ट्र भाजपा ने मुंबई और नासिक में प्रदर्शन किया। भाजपा ने इसे देश की सभी माताओं का अपमान बताया। चित्रा वाघ ने कांग्रेस पर चुनावी मुद्दों की बजाय निजी हमलों पर उतरने का आरोप लगाया। बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने है। ऐसे में रानजीतिक पार्टियां अपने-अपने मुद्दे के साथ चुनावी मैदान में अपने प्रतिद्वंदी को चुनौती देती दिख रही हैं। बयानबाजी का बाजर भी गर्म हो गया। ऐसे में अब इसका असर महाराष्ट्र तक देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में महाराष्ट्र भाजपा ने शनिवार को मुंबई और नासिक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बिहार कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां पर आधारित एक कथित एआई जनित वीडियो साझा करने के खिलाफ किया गया। मामले में भाजपा ने आरोप लगाया है कि बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जो न सिर्फ प्रधानमंत्री की मां का बल्कि देश की हर मां का अपमान है। मुंबई में प्रदर्शन के दौरान भाजपा की विधान परिषद सदस्य चित्रा वाघ ने कहा कि यह केवल पीएम मोदी की मां का अपमान नहीं है, बल्कि देश की हर मां का अपमान है। उन्होंने कहा कि लगता है राहुल गांधी को शिष्टाचार और मर्यादा की सीख नहीं दी गई। वाघ ने ये भी कहा कि कांग्रेस बिहार चुनाव से पहले ही हार मान चुकी है, इसलिए मुद्दों और घोषणापत्र की बजाय, अब निजी हमलों पर उतर आई है।

Check Also

सोनिया गांधी को बड़ी राहत: कोर्ट ने FIR दर्ज करने की याचिका की खारिज

यह याचिका विकास त्रिपाठी नामक शख्स ने दायर की थी, जिसमें उनके भारतीय नागरिक बनने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *