Breaking News

UP: करणी सेना के धमकी देने पर अखिलेश यादव बोले- हम डरने वाले नहीं हैं, आगरा जाएंगे

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करणी सेना के आगरा में प्रदर्शन और धमकी देने पर कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं। हम आगरा जाएंगे। हमें एनएसजी हटने का कोई मलाल नहीं हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था जीरो है। उद्योगपति डरे हुए हैं। वह सरकार से सवाल नहीं कर सकते हैं। वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी सिर्फ एक सपना है। अखिलेश यादव आगरा में करणी सेना के प्रदर्शन और सपा नेताओं को धमकी देने के सवाल पर जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जो डरपोक है वह एनएसजी रखे हैं। मुझे एनएसजी वापस हटने कोई मलाल नहीं। हम लोग महाराजाओं के खिलाफ नहीं है। राजा की कोई जाति नहीं होती है। हम आगरा जाएंगे। हम डरने वाले नहीं है।

Check Also

कांग्रेस के AI वीडियो पर बवाल, महाराष्ट्र में भाजपा का प्रदर्शन; बताया देश की हर मां का अपमान

बिहार कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी की दिवंगत मां पर कथित एआई वीडियो साझा करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *